!! 17 !! बाल विकास Child development & Pedagogy in hindi for MP TET ,CTET , UPTET BTET RTET ect


PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE

 
प्रश्‍न 1 – सीखने का वह सिद्धान्‍त जो पूर्ण रूप से और केवल अवलोकनीय व्‍यवहार पर आधारित है सीखने के ............ सिद्धान्‍त से सम्‍बद्ध है ।
उत्‍तर – व्‍यवहारवादी ।
प्रश्‍न 2 – सीमा हर पाठ को बहुत जल्‍दी सीख लेती है जबकि लीना उसे सीखने में ज्‍यादा समय लेती है। यह विकास के ............... सिद्धान्‍त को दर्शाता है।  
उत्‍तर – वैयक्तिक भिन्‍नता ।
प्रश्‍न 3 – सीखने के सिद्धान्‍तों के सन्‍दर्भ में स्‍कैफोल्डिंग ................ की ओर संकेत करता है।  
उत्‍तर – सीखने मे वयस्‍कों द्वारा अस्‍थायी सहयोग ।
प्रश्‍न 4 – प्रयोजन विधि के प्रतिपादक है।  
उत्‍तर किलपैट्रिक ।
प्रश्‍न 5 – वर्तमान समय में शिक्षा का सबसे उपयुक्‍त उपागम कौन सा है।  
उत्‍तर – सृजनवादी उपागम ।
प्रश्‍न 6 – वर्तमान समय मे शिक्षक की भूमिका है।  
उत्‍तर – सुगम कर्ता की ।
प्रश्‍न 7 – एक शिक्षक को विद्यार्थियों की तत्‍परता स्‍तर को बढाना है ऐसा करने के लिए सबसे अच्‍छा तरीका कौन सा होगा ।
उत्‍तर – विशेष प्रकरण से सम्‍बन्धित सृजनात्‍मक क्रियाकलाप को कक्षा में संगठित करवाकर ।
प्रश्‍न 8 – यदि आपकी कक्षा मे कोई बच्‍चा अधिगम अक्षम हो तो आप क्‍या करेगे ।  
उत्‍तर – उसकी अक्षमता किस प्रकार की है यह जानकर उसको सिखाने का प्रयास करेगे।
प्रश्‍न 9 – सीखने का वह सिद्धान्‍त जो केवल अवलोकित व्‍यवहार पर निर्भर है सीखने के .................. सिद्धान्‍त से जुडा है।
उत्‍तर – व्‍यवहारात्‍मक ।
प्रश्‍न 10 – सृजनशीलता के पोषण हेतु एक अध्‍यापक को अपने विद्यार्थियों को रखना चाहिए।  
उत्‍तर – कार्य केन्द्रित एवं लक्ष्‍य केन्द्रित ।
प्रश्‍न 11 – कौन सा मत अन्‍तर्दृष्टि द्वारा सीखने की व्‍याख्‍या करता है।  
उत्‍तर – गेस्‍टाल्‍टवाद ।
प्रश्‍न 12 – किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निर‍र्थक शब्‍दों का प्रयोग किया ।  
उत्‍तर – एबिंगहॉस ने ।
प्रश्‍न 13 – सीखने का नियम किसने दिया ।  
उत्‍तर – थॉर्नडाइक ने ।

प्रश्‍न 14 – सामाजिक प्रत्‍याशाओं के अनुरूप व्‍यवहार की योग्‍यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता है। यह कथन किसका है।
उत्‍तर – हरलॉक का ।
प्रश्‍न 15 – सीखने का सर्वाधिक उपयुक्‍त अर्थ है।  
उत्‍तर – व्‍यवहार में परिमार्जन ।
प्रश्‍न 16 – कौशल सीखने की पहली अवस्‍था है।  
उत्‍तर – अनुकरण ।
प्रश्‍न 17 – सीखे हुए ज्ञान , कौशल या विषय का अन्‍य परिस्थितियों में उपयोग करने को कहते है।   
उत्‍तर – सीखने का स्‍थानान्‍तरण ।
प्रश्‍न 18 – स्‍मृति सीखी हुई वस्‍तु का सीधा उपयोग है यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – बुडवर्थ का ।
प्रश्‍न 19 – जिस वक्र रेखा में प्रारम्‍भ मे सीखने की गति तीव्र होती है और बाद में यह क्रमश: मन्‍द होती हे उसे कहते है।  
उत्‍तर – उन्‍नतोदर वक्र कहते है ।
प्रश्‍न 20 – प्रयास और भूल सिद्धान्‍त के प्रतिपादक है।  
उत्‍तर – थॉर्नडाइक ।
प्रश्‍न 21 – अनुबन्‍धन की प्रक्रिया में प्रथम सोपान कौन सा है।  
उत्‍तर – उत्‍तेजना ।
प्रश्‍न 22 – गेट्स के अनुसार , अनुभव द्वारा व्‍यवहार में परिवर्तन ही ................. है। 
उत्‍तर – सीखना ।
प्रश्‍न 23संवेग की उत्‍पत्ति ............ से होती है।
उत्‍तर – मूल प्रवृत्तियों ।
प्रश्‍न 24 – अधिगम का कौन सा सिद्धान्‍त यह बताता है कि सीखने हेतु कार्य को दोहराना आवश्‍यक है।  
उत्‍तर – अनुभवजन्‍य अधिगम सिद्धान्‍त ।
प्रश्‍न 25 – जब कोई बच्‍चा अपनी समस्‍या का समाधान स्‍वयं करने लगता है तो उसमें कौन से गुण विकसित हो जाते है।  
उत्‍तर – वैज्ञानिक अन्‍वेषक का ।


Comments

Post a Comment