PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE
प्रश्न 1 – सीखने का वह
सिद्धान्त जो पूर्ण रूप से और केवल अवलोकनीय व्यवहार पर आधारित है सीखने के
............ सिद्धान्त से सम्बद्ध है ।
उत्तर – व्यवहारवादी
।
प्रश्न 2 – सीमा हर पाठ को बहुत जल्दी सीख लेती है जबकि
लीना उसे सीखने में ज्यादा समय लेती है। यह विकास के ............... सिद्धान्त
को दर्शाता है।
उत्तर – वैयक्तिक
भिन्नता ।
प्रश्न 3 – सीखने के सिद्धान्तों के सन्दर्भ में स्कैफोल्डिंग
................ की ओर संकेत करता है।
उत्तर – सीखने
मे वयस्कों द्वारा अस्थायी सहयोग ।
प्रश्न 4 – प्रयोजन विधि के प्रतिपादक है।
उत्तर – किलपैट्रिक ।
प्रश्न 5 – वर्तमान समय में शिक्षा का सबसे उपयुक्त उपागम
कौन सा है।
उत्तर – सृजनवादी
उपागम ।
प्रश्न 6 – वर्तमान समय मे शिक्षक की भूमिका है।
उत्तर – सुगम
कर्ता की ।
प्रश्न 7 – एक शिक्षक को विद्यार्थियों की तत्परता स्तर
को बढाना है ऐसा करने के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन सा होगा ।
उत्तर – विशेष
प्रकरण से सम्बन्धित सृजनात्मक क्रियाकलाप को कक्षा में संगठित करवाकर ।
प्रश्न 8 – यदि आपकी कक्षा मे कोई बच्चा अधिगम अक्षम हो
तो आप क्या करेगे ।
उत्तर – उसकी
अक्षमता किस प्रकार की है यह जानकर उसको सिखाने का प्रयास करेगे।
प्रश्न 9 – सीखने का वह सिद्धान्त जो केवल अवलोकित व्यवहार
पर निर्भर है सीखने के .................. सिद्धान्त से जुडा है।
उत्तर – व्यवहारात्मक
।
प्रश्न 10 – सृजनशीलता के पोषण हेतु एक अध्यापक को अपने
विद्यार्थियों को रखना चाहिए।
उत्तर – कार्य
केन्द्रित एवं लक्ष्य केन्द्रित ।
प्रश्न 11 – कौन सा मत अन्तर्दृष्टि द्वारा सीखने की व्याख्या
करता है।
उत्तर – गेस्टाल्टवाद
।
प्रश्न 12 – किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप
में निरर्थक शब्दों का प्रयोग किया ।
उत्तर – एबिंगहॉस
ने ।
प्रश्न 13 – सीखने का नियम किसने दिया ।
उत्तर – थॉर्नडाइक
ने ।
प्रश्न 14 – सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुरूप व्यवहार की
योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता है। यह कथन किसका है।
उत्तर – हरलॉक
का ।
प्रश्न 15 – सीखने का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ है।
उत्तर – व्यवहार
में परिमार्जन ।
प्रश्न 16 – कौशल सीखने की पहली अवस्था है।
उत्तर – अनुकरण
।
प्रश्न 17 – सीखे हुए ज्ञान , कौशल या विषय का अन्य परिस्थितियों में
उपयोग करने को कहते है।
उत्तर – सीखने
का स्थानान्तरण ।
प्रश्न 18 – स्मृति सीखी हुई वस्तु का सीधा उपयोग है यह
कथन किसका है।
उत्तर – बुडवर्थ
का ।
प्रश्न 19 – जिस वक्र रेखा में प्रारम्भ मे सीखने की गति
तीव्र होती है और बाद में यह क्रमश: मन्द होती हे उसे कहते है।
उत्तर – उन्नतोदर
वक्र कहते है ।
प्रश्न 20 – प्रयास और भूल सिद्धान्त के प्रतिपादक है।
उत्तर – थॉर्नडाइक
।
प्रश्न 21 – अनुबन्धन की प्रक्रिया में प्रथम सोपान कौन सा है।
उत्तर – उत्तेजना
।
प्रश्न 22 – गेट्स के अनुसार , अनुभव द्वारा व्यवहार में परिवर्तन ही
................. है।
उत्तर – सीखना
।
प्रश्न 23 – संवेग की उत्पत्ति ............ से होती है।
उत्तर – मूल
प्रवृत्तियों ।
प्रश्न 24 – अधिगम का कौन सा सिद्धान्त यह बताता है कि सीखने हेतु कार्य को
दोहराना आवश्यक है।
उत्तर – अनुभवजन्य
अधिगम सिद्धान्त ।
प्रश्न 25 – जब कोई बच्चा अपनी समस्या का समाधान स्वयं करने लगता है तो उसमें
कौन से गुण विकसित हो जाते है।
उत्तर – वैज्ञानिक
अन्वेषक का ।
Nice
ReplyDeleteGud questions
ReplyDelete