!! 16 !! बाल विकास Child development & Pedagogy in hindi for MP TET ,CTET , UPTET BTET RTET ect


PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE

 
प्रश्‍न 1 – वह स्‍तर जिसमें बच्‍चा किसी वस्‍तु एवं घटना के बारे में तार्किक रूप से सोचना शुरू करता है उसे कौन सी अवस्‍था कहा जाता है ।
उत्‍तर – मूर्त क्रियात्‍मक अवस्‍था ।
प्रश्‍न 2 – सृजनात्‍मकता मुख्‍य रूप से किस से सम्‍बन्धित है।  
उत्‍तर – अपसारी चिन्‍तन से ।
प्रश्‍न 3 – चिन्‍तन अनिवार्य रूप से क्‍या है।  
उत्‍तर – संज्ञानात्‍मक गतिविधि ।
प्रश्‍न 4 – किसी बालक में चिन्‍तन की योग्‍यता उसके सफल जीवन का मूल आधार है। यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – क्रो और क्रो का ।
प्रश्‍न 5 – चिन्‍तन की दृष्टि से किसी बच्‍चे में सर्वश्रेष्‍ठ चिन्‍तन है। तो उसे क्‍या कहेगे ।
उत्‍तर – तार्किक चिन्‍तन ।
प्रश्‍न 6 – पियाजे के अनुसार किसी बालक में तार्किकता का अभाव किस आयु तक होता है।  
उत्‍तर – सात वर्ष तक ।
प्रश्‍न 7 – किसी बच्‍चे के चिन्‍तन में आयु के बढने के साथ – साथ किसकी प्रधानता बढती है।  
उत्‍तर – तर्क की ।
प्रश्‍न 8 – जन्‍म के बाद किसी बालक में चिन्‍तन का विकास कब प्रारम्‍भ होता है।  
उत्‍तर – दो वर्ष की आयु के बाद ।
प्रश्‍न 9 – किसी छात्र का बौद्धिक विकास शारीरिक विकास तथा संवेगात्‍मक विकास उसकी विकास की प्रक्रिया का कौन सा कारक है।  
उत्‍तर – आन्‍तरिक कारक ।
प्रश्‍न 10 – माता – पिता से सन्‍तानों को प्राप्‍त होने वाले गुणों को कहते है।  
उत्‍तर – वंशानुक्रम ।
प्रश्‍न 11 – आनुवंशिकता के मूल संवाहक माने जाते है।  
उत्‍तर – जीन्‍स ।
प्रश्‍न 12 – वंशानुक्रम व्‍यक्ति की जन्‍मजात विशेषताओं का पूर्ण योग है। यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – बी. एन. झा  का ।
प्रश्‍न 13 – बुद्धिलब्धि और भाषा सम्‍बन्‍धी योग्‍यता में घनिष्‍ठ सम्‍बन्‍ध होता है। यह विचार किसका है।  
उत्‍तर – स्‍पाईकर तथा इरविन का ।
प्रश्‍न 14 – शिक्षा की किण्‍डरगार्टन पद्धति का प्रतिपादन किया ।  
 उत्‍तर – फ्रोबेल ने ।
प्रश्‍न 15 – अल्‍प वयस्‍क बच्‍चों के अधिगम प्रक्रम में अभिभावकों की भूमिका होनी चाहिए ।  
उत्‍तर – अग्रसक्रिय होनी चाहिए ।
प्रश्‍न 16 – परिवार एक साधन है।  
उत्‍तर – अनौपचारिक शिक्षा का ।
प्रश्‍न 17 – अधिगम से सम्‍बन्धित  किसी विद्यार्थी की समस्‍याओं का सबसे अच्‍छा उपचार है।  
उत्‍तर – कठोर परिश्रम का सुझाव ।
प्रश्‍न 18 – जिस प्रक्रिया में व्‍यक्ति दूसरों के व्‍यवहार को देखकर सीखता है न कि प्रत्‍यक्ष अनुभव के उसे कहा जाता है।  
उत्‍तर – सामाजिक अधिगम ।
प्रश्‍न 19 – अधिगम को प्रभावित करने वाला व्‍यक्तिगत कारक कौन सा है।  
उत्‍तर – परिपक्‍वता एवं आयु ।
प्रश्‍न 20 – मीडिया का एक उदाहरण जो अधिगमकर्ता को प्रत्‍यक्ष प्रस्‍तुतीकरण के द्वारा अधिगम में सहायक होता है।  
उत्‍तर – शैक्षिक टेलीविजन ।
प्रश्‍न 21 – विद्यार्थियों के साथ सम्‍प्रेषण का अर्थ होता है।
उत्‍तर – विचारों का आदन प्रदान ।
प्रश्‍न 22 – कौशल को सीखने में पहली अवस्था होती है।  
उत्‍तर – अनुकरण ।
प्रश्‍न 23 – पढने की वह तकनीक जिसका उपयोग तालिका में स्थित शब्‍दावली तथा प्रसंग में किया जा सकता है। कहलाता है।  
उत्‍तर – स्‍कैनिंग ।
प्रश्‍न 24 – प्रेरणा का वही सम्‍बन्‍ध उपलब्धि से है जो अधिगम का ............. से है।  
उत्‍तर – बोध से ।
प्रश्‍न 25 – नर्सरी कक्षा में शुरूआत करने के लिए कौन सी विषय वस्‍तु सबसे अ‍च्‍छी है।
उत्‍तर – मेरा परिवार ।




Comments

Post a Comment