!! 15 !! बाल विकास Child development & Pedagogy in hindi for MP TET ,CTET , UPTET BTET RTET ect


PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE

 
प्रश्‍न 1 – बच्‍चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्‍ट अवस्‍थाओं की पहचान किस विद्वान द्वारा की गई ।
उत्‍तर – जीन पियाजे द्वारा ।
प्रश्‍न 2 – डिस्‍कैलकुलि‍या का संबंध है।
उत्‍तर – आंकिक अक्षमता से ।
प्रश्‍न 3 – शिक्षा मे समावेशन का क्‍या अ‍र्थ है।
उत्‍तर – सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्‍य धारा प्रणाली में स्‍वीकारना ।
प्रश्‍न 4 – आ. वी. कैटल की तरल बुद्धि तुल्‍य है।
उत्‍तर – वंशानुगत कारकों के ।
प्रश्‍न 5 – स्‍वयं की भावनाओं तथा संवेगों को नियन्त्रित करने से सम्‍बन्धित बुद्धि को क्‍या कहा जाता है।
उत्‍तर – भाषायी बुद्धि ।
प्रश्‍न 6 – बिने साइमन परीक्षण द्वारा किसका मापन किया जाता है।  
उत्‍तर – सामान्‍य बुद्धि का ।
प्रश्‍न 7 – मानसिक आयु के प्रत्‍यय का सर्वप्रथम प्रयोग किस विद्वान ने किया ।  
उत्‍तर – बिने – साइमन ।
प्रश्‍न 8 – 140 से अधिक बुद्धिलब्धि (I.Q) वाले बच्‍चों को किस श्रेणी में रखेगे । 
उत्‍तर – प्रतिभाशाली ।
प्रश्‍न 9 – सृजनशीलता मौलिक परिणामों को अभिव्‍यक्‍त करने की मानसिक क्रिया है। यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – क्रो एण्‍ड क्रो का है।
प्रश्‍न 10 – मानसिक आयु का प्रत्‍यय किस वैज्ञानिक ने दिया ।
उत्‍तर – बिने साइमन ने ।
प्रश्‍न 11 – द्वितत्‍व सिद्धान्‍त के प्रतिपादक कौन है।
`
प्रश्‍न 12 – गिलफोर्ड ने कितनी मौलिक मानसिक योग्‍यताओं के आधार पर बुद्धि की संरचना का वर्णन किया है।  
उत्‍तर – तीन ।
प्रश्‍न 13 – किशोर प्रौढों को अपने मार्ग मे बाधा समझता है। जो उसे अपनी स्‍वतन्‍त्रता का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने से रोकते है। यह किसने कहा।   
उत्‍तर – कॉलसनिक ।
प्रश्‍न 14 – किशोरावस्‍था वह अवस्‍था है जिसके द्वारा एक विकासमान व्‍यक्तित्‍व बाल्‍यावस्‍था से प्रौढावस्‍था तक पहॅुचता है। यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – जर्सिल्‍ड ।
प्रश्‍न 15 – 25 से कम बुद्धि वाला बालक क्‍या कहलाता है।  
उत्‍तर – जड ।
प्रश्‍न 16 – यौन, यदि समस्‍त जीवन का नही तो किशोरावस्‍था का अवश्‍य ही मूल तत्‍व है। यह किसने कहा।
उत्‍तर – रॉस ने ।
प्रश्‍न 17 – कुशाग्रबुद्धि अथवा प्रतिभावन बालक वह है जो निरन्‍तर किसी भी उचित कार्यक्षेत्र में अपनी अद्भुत कार्यकुशलता अथवा प्रवीणता का परिचय देता है। यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – हैविंग्‍हर्स्‍ट ।
प्रश्‍न 18 – पिछडा बालक वह है जो अपने अध्‍ययन के मध्‍यकाल में अपनी कक्षा का कार्य, जो उसकी आयु के अनुसार एक कक्षा नीचे का है करने मे असमर्थ रहता है यह किसने कहा ।   
उत्‍तर – सिरिल बर्ट ने ।
प्रश्‍न 19 – समस्‍यात्‍मक बालक उन बालकों के लिये प्रयोग किया जाता है जिनका व्‍यवहार अथवा व्‍यक्तित्‍व किसी बात मे गम्‍भीर रूप से असामान्‍य होता है। यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है।  
उत्‍तर – वेलेन्‍टाइन ।
प्रश्‍न 20 – वह बालक जो समाज द्वारा स्‍वीकृत आचरण का पालन नही करता अपराधी कहलाता है यह किसने कहा।  
उत्‍तर – हीली ने ।
प्रश्‍न 21 – बुद्धि के किस सिद्धान्‍त को बालू का ढेर कहा जाता है।
उत्‍तर – बहुतत्‍व सिद्धान्‍त को ।
प्रश्‍न 22 – व्‍यक्ति के चेहरे को देखकर उसकी बुद्धि का पता लगाया जा सकता है। यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – लेवेटर का ।
प्रश्‍न 23 – वे शिक्षार्थी जो संवृद्ध ज्ञान और शै‍क्षणिक दक्षता को । हार्दिक इच्‍छा प्रदर्शित करते है । उनके पास होता है।
उत्‍तर – निष्‍पादन उपागम अभिविन्‍यास ।
प्रश्‍न 24 – प्रतिभाशाली बालक वह है जो अपने उत्‍पादन की मात्रा दर तथा गुणवत्‍ता में विशिष्‍ट होता है। यह कथन दिया गया है।  
उत्‍तर – टर्मन एवं ओडन द्वारा ।
प्रश्‍न 25 – कोहलबर्ग के अनुसार सही और गलत के प्रश्‍न के बारे में निर्णय लेने मे शामिल चिन्‍तन प्रक्रिया को कहा जाता है।  

उत्‍तर – नैतिक तर्कणा । 

Comments