PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE
प्रश्न 1 – बुद्धि को मापने के लिये मानसिक आयु
समप्रत्यय किस विद्वान ने दिया ।
उत्तर – अल्फ्रेड
बिने ने सन् 1905 में ।
प्रश्न 2 – मानसिक आयु
क्या है।
उत्तर – किसी
व्यक्ति द्वारा अपनी उम्र से ज्यादा कार्य करना या कम कार्य करना ही मानसिक आयु
कहलाती है।
प्रश्न 3 – अल्फ्रेड
बिने ने बुद्धि को कितने भागो में बांटा है।
उत्तर – अल्फ्रेड
बिने ने बुद्धि को तीन भागों मे बांटा –
1. मन्द बुद्धि
2. कुशाग्र बुद्धि ( उच्च बुद्धि )
3. औसत बुद्धि
प्रश्न 4 – स्टर्न ने
बुद्धि लब्धि ( IQ ) को कब मापा
और कौन सा सूत्र दिया ।
उत्तर – स्टर्न
ने 1912 में बुद्धि लब्धि को मापा और एक नया सूत्र खोजा –
बुद्धि लब्धि (
IQ ) =

प्रश्न 5 – वह कौन सा
विद्वान है जिसने बुद्धिलब्धि के सूत्र को नया रूप दिया ।
उत्तर – टरमन ने बुद्धि लब्धि के
सूत्र को 1916 में एक नया रूप दिया ।
बुद्धि लब्धि (
IQ ) = 

प्रश्न 6 – भाटिया
परीक्षका सम्बन्ध किससे है।
उत्तर – बुद्धि को नापने से है।
प्रश्न 7 – वैसलर
परीक्षण का सम्बन्ध किस से है।
उत्तर – बुद्धि को नापने से है।
प्रश्न 8 – बुद्धि लब्धि
को नापने का पहला सूत्र किसने दिया ।
उत्तर – स्टर्न ने ।
प्रश्न 9 – स्टर्न के
सूत्र में संशोधन किसने किया ।
उत्तर – टर्मन ने ।
प्रश्न 10 – बुद्धि को
नापने के लिए पहली मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला कहॉ बनाई गई ।
उत्तर – जर्मनी में 1879 में
बनाई गई ।
प्रश्न 11 – बुद्धि का
विचलन बुद्धि सिद्धान्त किसने दिया ।
उत्तर – वैसलर महोदय ने सन् 1960
में।
प्रश्न 12 – बुद्धि के
परिणामों के आधार पर सामान्य सम्भावना वक्र किसने प्रस्तुत किया।
उत्तर – टर्मन ने ।
प्रश्न 13 – बाल
केन्द्रित शिक्षा क्या होती है।
उत्तर – बाल केन्द्रित शिक्षा वह
शिक्षा होती है। जिसमें शिक्षा का केन्द्र बिन्दु बालक होता है। ऐसी शिक्षा
बालकों की रूचि को ,क्षमताओं को , प्रवृत्तियों को ध्यान में रखकर प्रदान की जाती है। बाल
केन्द्रित शिक्षा कहते है।
प्रश्न 14 – प्रगतिशील
शिक्षा के जनक कौन है।
उत्तर – जॉन डेवी
प्रश्न 15 – प्रोजेक्ट
विधि के जनक कौन है।
उततर – किल पैट्रिक और जॉन डेवी
दोनो ही कहे जाते है।
प्रश्न 16 – प्रगतिशील
शिक्षा किस पर अधिक बल देती है।
उत्तर – पोजेक्ट विधि से पढाने
पर अधिक बल देती है।
प्रश्न 17 – बालको के
नैतिक विकास के जनक कौन है।
उत्तर – कोहल वर्ग
प्रश्न 18 – नैतिकता का
क्या अर्थ है।
उत्तर – बालक मे नैतिक गुणों का
विकास करना ही नैतिकता है। जैसे - झूठ न बोलो , बडो का आदर करना , दूसरों की आज्ञा का पालन करना , दूसरो की सहायता करना , मिलजुलकर रहना आदि
प्रश्न 19 – कोहलवर्ग ने
नैतिक विकास को कितने चरणो मे बांटा है।
उत्तर – तीन चरणो मे बांटा –
1. पूर्व रूणीगत नैतिकता का स्तर
( 4 से 10 वर्ष )
2. रूणीगत नैतिकता का स्तर
( 10 से 13 वर्ष )
3. उत्तर रूणीगत नैतिकता का स्तर
( 13 से अधिक वर्ष )
प्रश्न 20 – समीपस्थ
विकास का सिद्धान्ध (ZPD) सिद्धान्त
किसने दिया ।
उत्तर – बाइगोटस्की ने
प्रश्न 21 – बाइगोटस्की
कहॉ के निवासी थे।
उत्तर – बाइगोटस्की रूस के
निवासी थे।
प्रश्न 22 – बाइगोटस्की
ने बालको के विकास के लिए कौन सा सिद्धान्त दिया।
उत्तर – बाइगोटस्की ने बालको के
संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त दिया ।
प्रश्न 23 – बाइगोटस्की
के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त और किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर – बाइगोटस्की के
संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक सिद्धान्त के नाम से
भी जाना जाता है।
प्रश्न 24 – संज्ञानात्मक
विकास का सिद्धान्त कितने विद्वानों ने दिया।
उत्तर – संज्ञानात्मक विकास का
सिद्धान्त तीन विद्वानों ने दिया।
1. जीनप्याजे
2. ब्रूनर
3. बाइगोटस्की
प्रश्न 25 – बाइगोटस्की
के अनुसार बालकों का संज्ञानात्मक विकास किसके द्वारा सम्भव है।
उत्तर – अधिगम के द्वारा
Nice 👍👍
ReplyDeleteGood sir
ReplyDelete