!! 12 !! बाल विकास Child development & Pedagogy in hindi for MP Samvida ( Varg 1, 2 ,3 ) , CTET , UPTET



PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE

 
प्रश्‍न 1 – वह कौन सी अवस्‍था है जब बच्‍चा तार्किक रूप से वस्‍तुओं व घटनाओं के विषय में चिंतन प्रारंभ करता है।
उत्‍तर – मूर्त संक्रियात्‍मक अवस्‍था ।
यह ( 7 से 11 वर्ष ) के बालकों में होती है।
प्रश्‍न 2 – वह कौन सी जगह है जहॉ बच्‍चे के संज्ञानात्‍मक विकास को सबसे बेहतर तरीके से परिभाषित किया जा सकता है।
उत्‍तर – विद्यालय एवं कक्षा में
प्रश्‍न 3 – बच्‍चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते है। इसका श्रेय किस विद्वान को जाता है ।
उत्‍तर – जीन पियाजे को
प्रश्‍न 4 – आकलन को उपयोगी और रोचक प्रक्रिया बनाने के लिए किस के प्रति सचेत होना चाहिए।  
उत्‍तर – आकलन को उपयोगी और रोचक प्रक्रिया बनाने के लिए शैक्षिक और सह शैक्षिक क्षेत्रों में विद्यार्थी के सीखने के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने के लिए विविध तरीकों का प्रयोग करना चाहिए।
प्रश्‍न 5 – शिशु अपने एवं अपने संसार के बारे में अधिकांश बाते खेल के माध्‍यम से सीखता है यह किस विद्वान ने कहा है।
उत्‍तर – यह कथन स्‍ट्रेंग ने कहा है।

प्रश्‍न 6 – विकास कभी न समाप्‍त होने वाली प्रक्रिया है। यह विचार किससे  सम्‍बन्धित है।  
उत्‍तर – निरंतरता का सिद्धांत से सम्‍बन्धित है।
प्रश्‍न 7 – बच्‍चे के बौद्धिक विकास की चार विशिष्‍ट अवस्‍थाओं की पहचान किस विद्वान द्वारा की गई ।  
उत्‍तर – जीन पियाजे के द्वारा
प्रश्‍न 8 – परिवार एक साधन है।  
उत्‍तर –  परिवार एक अनौपचारिक शिक्षा का साधन है।
प्रश्‍न 9 – एक शिक्षक विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्‍यों को विकसित किस तरह से कर सकता है।  
उत्‍तर – एक शिक्षक आदर्श रूप से बर्ताव कर विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्‍यों को विकसित कर सकता है।
प्रश्‍न 10 – शिक्षा का बर्ताव किस तरह का होना चाहिए।  
उत्‍तर – शिक्षा का वर्ताव आदर्शवादी होना चाहिए।
प्रश्‍न 11 – किस अवस्‍था में बच्‍चे अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्‍य बनते है।  
उत्‍तर किशोरावस्‍था में
प्रश्‍न 12 – प्राथमिक शिक्षक के लिए बाल मनोविज्ञान का ज्ञान क्‍यों आवश्‍यक है ।  
उत्‍तर – प्राथमिक शिक्षक के लिए बाल मानोविज्ञान का ज्ञान बच्‍चों के व्‍यवहार को समझने में शिक्षक की सहायता करता है।
प्रश्‍न 13 – बुनियादी स्तर पर मातृभाषा में शिक्षादेना क्‍यो बेहतर है।  
उत्‍तर – बुनियादी स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा देने से प्राकृतिक वातावरण में बच्‍चों को सीखने में सहायता करेगा ।
प्रश्‍न 14 – खिलौनों की आयु किस अवस्‍था को कहा जाता है।
उत्‍तर – पूर्व बाल्‍यावस्‍था को
प्रश्‍न 15 – जिन इच्‍छाओं की पूर्ति नहीं होती उनका भंण्‍डार गृह कौन सा है।
उत्‍तर -  इदम् में ।
प्रश्‍न 16 – छात्र केन्द्रित शिक्षण का आशय किस से है।
उत्‍तर – छात्र केन्द्रित शिक्षण का आशय प्रत्‍येक छात्र की आवश्‍यकता को ध्‍यान रखना ।
प्रश्‍न 17 – शिक्षा की खेल विधि का अर्थ क्‍या है।  
उत्‍तर – खेल क्रियाओं द्वारा शिक्षा ।
प्रश्‍न 18 – प्रयोजनवाद ने किसे जन्‍म दिया ।  
उत्‍तर – प्रोजेक्‍ट विधि को ।
प्रश्‍न 19 – शिक्षा में प्रयोजनवाद की विचारधारा का प्रवर्तक कौन था।
उत्‍तर – विलियम जेम्‍स ।
प्रश्‍न 20 – बच्‍चों के लिए सबसे उत्‍तम शिक्षक वह है, जो स्‍वयं बालक जैसा हो । यह कथन किसका है।  
उत्‍तर – मेन्‍केन ने कहा ।
प्रश्‍न 21 – शिकक्ष आचार संहिता क्‍या है।  
उत्‍तर – शिक्षकों के मानक व्‍यवहारों की सूचक पुस्तिका
प्रश्‍न 22 –  शिक्षकों की योग्‍यताओ, प्रयासों एवं उसके व्‍यवहार का सही मूल्‍यांकन किस के द्वारा किया जा सकता है।
उत्‍तर – उसके छात्रों द्वारा ।
प्रश्‍न 23 – छात्रों मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्‍पन्‍न किस के द्वारा किया जा सकता है।  
उत्‍तर – तर्क संगत विचारों के प्रस्‍तुतीकरण द्वारा ।
प्रश्‍न 24 – सामाजिक समायोजन का कठिन काल किसे कहा जाता है।
उत्‍तर – पूर्व किशोरावस्‍था को जो लडकियों एवं लडको दोनो के संदर्भ में है।
प्रश्‍न 25 – छात्रों का विश्‍वास प्राप्‍त करने हेतु शिक्षक को उनके साथ कैसा व्‍यवहार करना चाहिए।  

उत्‍तर – मित्र जैसा व्‍यवहार करना चाहिए। 

Comments

Post a Comment